फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Employees treating themselves for two hours

दो घंटे तक खुद इलाज करते रहे कर्मचारी

Fri, 23 Mar 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Fri, 23 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
Employees treating themselves for two hours
किचन में सब्जी चेक करते एसडीएम सुरेश सोनी। - फोटो : amarujala

सूत्रों की मानें तो प्रबंधन काफी देर तक मामले को हल्के में लेता रहा। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला के मुताबिक, उन्हें इस बाबत कोई सूचना नहीं दी गई, बल्कि सुबह पांच बजे छात्राओं को लेकर स्कूल स्टाफ ही सीएचसी आया था। इधर, वार्डन वंदना का कहना है कि उनके मोबाइल में सिग्नल नहीं होने के कारण वह सूचना नहीं दे सकीं। उधर, अस्पताल में छात्राओं से मिलने के बाद एसडीएम सीधे कस्तूरबा स्कूल पहुंचे और वहां की रसोई का निरीक्षण किया। हालांकि, दोपहर होने के कारण उन्हें गुरुवार की रात के खाने का ज्यादा सामान नहीं मिल सका। इस कारण कोई नमूना भी नहीं लिया जा सका।

विज्ञापन


एसडीएम का कहना है कि फिर भी मामले की जांच कराएंगे और यहां के पानी के नमूने भी लिए जाएंगे। इसके अलावा बाजारों में बिक रहे फल और सब्जियों की भी जांच कराई जाएगी। हालांकि, कस्तूरबा गांधी स्कूल की ओर से घटना की जानकारी छात्राओं के परिजनों को नहीं दी गई। फिर भी मामले की भनक पाकर आसपास रहने वाले कुछ अभिभावक विद्यालय पहुंचे और प्रबंधन को कोसते हुए अपनी बच्चियों को साथ ले गए। प्रबंधन ने पुलिस को भी मामले से अवगत कराना मुनासिब नहीं समझा। देर शाम तक कुछ छात्राओं को अस्पताल से विद्यालय वापस भेजने की भी सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed