फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Employees of the 50 vote rigging

कर्मचारी ने 50 वोट की हेराफेरी की

Sun, 01 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 01 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Employees of the 50 vote rigging
चुर्खी क्षेत्र पंचायत की मतगणना में लगे एक कर्मचारी ने एक प्रत्याशी के
विज्ञापन
पचास मत विरोधी प्रत्याशी के पक्ष में रख दिए। वहां मौजूद ऐजेंट ने विरोध किया तो भी कर्मचारी ने उसके वोट उसके प्रत्याशी के बाक्स में नहीं रखे। इस पर वह भड़क गया और प्रत्याशी पति से इसकी शिकायत की। इस पर प्रत्याशी पति ने एडीएम आनंद कुमार से शिकायत की। जब एडीएम ने मौके पर

टेबिल नंबर 7 पर जाकर देखा तो मामला सही पाया गया। एडीएम ने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से उसे हटा दिया। प्रत्याशी पति ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एएसपी शकील अहमद को तहरीर दी।  रविवार शाम करीब 7 बजे कालपी के मंडी स्थल में हो रही मतगणना में टेबल नंबर सात पर तैनात भूमि संरक्षण विभाग के कर्मचारी ने सपा नेता विष्णुपाल सिंह नन्हू

राजा की पत्नी इच्छा राजे के 50 मत पत्र एक अन्य प्रत्याशी के पक्ष में रख दिए। इस पर वहां मौजूद ऐजेंट ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद कर्मचारी ने मत पत्र नहीं बदले। इस पर ऐजेंट प्रत्याशी के पति के पास पहुंचा और उनकोें धांधली की जानकारी दी। इस पर प्रत्याशी के पति एडीएम आनंद कुमार से मिले और आरोपी कर्मचारी को हटाने को कहा। इस पर एडीएम

आनंद कुमार टेबिल पर पहुंचे तो वहां मामला सही पाया गया। इस पर एडीएम ने कर्मचारी किशन सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से मतगणना ड्यूटी से हटा दिया। प्रत्याशी पति विष्णुपाल ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एएसपी को तहरीर दी है। एएसपी ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed