{"_id":"5abbdb5a4f1c1beb298b464f","slug":"eight-jumars-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर आठ जुआरियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी कर आठ जुआरियों को दबोचा
अमर उजाल, जालौन
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
थाने में बैठे पकड़े गए जुआरी। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम रास्ते से कब्जा हटवाने गई एंटी भू माफियां टीम के सामने दो पक्षों में लाठियां चल गईं। मारपीट शुरू होते ही टीम वहां से भाग खड़ी हुई। मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस के आते ही हमलावर भाग निकले। बाद में दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिहौनी निवासी होम सिंह ने गांव के रामनरेश पुत्र कप्तान सिंह के खिलाफ तहसील दिवस में आम रास्ते पर कब्जा करने की शिकायत की थी। शिकायत पर एसडीएम के आदेश के चलते बुधवार को एंटी भू माफिया टीम कब्जा हटवाने के लिए गांव पहुंची। टीम रास्ते की नामजोख कर रही थी तभी वहां रामनरेश अपने साथियों के साथ लाठियां लेकर आ गया। वहीं पर मौजूद शिकायतकर्ता होम सिंह से उसकी कहासुनी हो गई। होम सिंह का आरोप था कि रामनरेश ने आम रास्ते पर चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया है। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठियां चलने लगीं।
मारपीट शुरू होते ही एंटी भू माफिया की टीम वहां से भाग खड़ी हुई। मारपीट में दोनों पक्षों के महिला समेत चार लोग लहूलुहान हो गए। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। कुछ देर में पुलिस गांव पहुंच गई तो मारपीट करने वाले कुछ लोग वहां से भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक पक्ष के घायल होम सिंह, उसकी पत्नी सुलेखा व लड़के पुत्तन के अलावा दूसरे पक्ष के घायल रामनरेश सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की हालत देख चिकित्सक ने चारों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। शाम को दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।