{"_id":"5bf2fbb8bdec22693e5a4fa8","slug":"dumper-collides-in-a-loader-one-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने लोडर में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंपर ने लोडर में मारी टक्कर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डंपर
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कस्बा एट के एक गेस्ट हाउस में लड़के की शादी में पुखरायां से न्यू भारत बैंड आया था। शादी के बाद बैंड पार्टी रविवार की रात लगभग 12 बजे लोडर से पुखरायां आ रही थी। उनका लोडर जैसे ही एट थाना क्षेत्र के गिरथान गांव के पहुंचा तभी तेज रफ्तार डंपर ने लोडर में टक्कर मारी दी। जिससे लोडर खंती में जाकर पलट गया। लोडर में बैठे 13 बैंड कर्मी उसके नीचे दब गए। जिस पर वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को देकर घायलों को निकालने की कोशिश की तभी पुलिस भी आ गई और घायलों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक सलीम शाह (45) पुत्र मुमताज शाह निवासी ग्राम अहरौली थाना पुखरायां की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
वहीं पुत्तन शाह निवासी अहरौली शेख थाना पुखरायां, नन्ना निवासी मोहम्मदाबाद थाना डकोर, लालू निवासी अमरौधा थाना भोगनीपुर, अरमान शाह निवासी अहरौली, इसरार शाह निवासी अहरौली शेख थाना पुखरायां, पतारे शाह निवासी अहरोली थाना पुखरायां, सुरेंद्र निवासी घार थाना मूसानगर, राम अवतार निवासी घार, थाना मूसानगर आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस के डॉ. अफजल खान की देखरेख में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं मृतक सलीम शाह का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, पुलिस व परिजन टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से डंपर के नंबर की तलाश करने में लगे हैं।