फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Double Murder's fifth accused arrested

डबल मर्डर का पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार

Tue, 21 Aug 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 21 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Double Murder's fifth accused arrested
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी। - फोटो : amar ujala

बता दें कि 17-18 अगस्त की रात थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में सरकारी अधिवक्ता भगवती प्रसाद तिवारी की पत्नी मुन्नी देवी उर्फ संतोषी (55) व पुत्र कुलदीप उर्फ छोटू तिवारी (27) की हत्या चाकू, सब्बल, सरिया मार कर की गई थी। अधिवक्ता की तहरीर पर उसके सगे भाई ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ चच्चू उनके दो बेटे अनुराग उर्फ अंशु तिवारी, कृष्णा तिवारी व अनुपम तिवारी पुत्र राजेश तिवारी, शशांक दुबे पुत्र संतोष दुबे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


मामले में पिता-पुत्रों समेत चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन शशांक फरार था। सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने मय हमराही फोर्स के साथ  शशांक दुबे को 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक छुरी व खून से सने कपड़ों के साथ गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने बताया कि शशांक भी सरकारी अधिवक्ता का चचेरा भाई लगता है। उसने ज्ञान प्रकाश के साथ मिलकर वारदात की थी। गिरफ्तार  करने वालो में एस आई श्री प्रकाश दुबे, गंगासागर, रामकरन सिंह, सिपाही नितिन उपाध्याय, सुधीर सिंह, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।  
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed