{"_id":"5b673dbe4f1c1b9c3e8b539e","slug":"doctor-driver-s-life-stays-with-seat-belt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट बेल्ट लगाने से बची डाक्टर-चालक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीट बेल्ट लगाने से बची डाक्टर-चालक की जान
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
car accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर ज्ञानेंद्र कुमार पुत्र चंदन लाल निवासी मेडिकल कॉलेज कैंपस झांसी रविवार को अपनी कार से कानपुर से झांसी जा रहे थे। कार ड्राइवर हरिमोहन पुत्र गजेंद्र सिंह निवासी ग्राम मिनारी जिला कन्नौज चला रहा था। कार जब नेशनल हाईवे पर एट कस्बे के बाहर स्थित एनटीपीसी प्लांट के पास पहुंची तो किसी वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि चालक उसे पर काबू कर पाता कार सड़क से उतरकर खंती में पलट गई।
विज्ञापन
हादसा होते ही वहां हड़कंप मच गया। कार सवार डॉक्टर व चालक की चीख पुकार सुनकर आसपास मौजूद राहगीर दौड़कर आए। उन्होंने किसी तरह कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना हाइवे एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस से दोनों को टोल प्लाजा के अस्पताल में ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद वे लोग दूसरे वाहन से झांसी रवाना हो गए। गनीमत यह रही कि चालक व डॉक्टर सीट बेल्ट लगाए हुए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
विज्ञापन