{"_id":"599887644f1c1b4d158b4631","slug":"doctor-and-nurses-disappeared-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":" डॉक्टर और नर्सों ने गायब कर दी किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर और नर्सों ने गायब कर दी किशोरी
अमर उजाला जालाौन
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। नगर की एक किशोरी 14 अगस्त से लापता है। पिता ने नर्सिंगहोम के डॉक्टर और दो नर्सों पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ बहला फुसला कर किशोरी को ले जाने, पाक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस किशोरी और आरोपियों की तलाश कर रही है।
कालपी निवासी पिता ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी। इसमें उसने बताया कि उसकी 17 साल की बेटी नजदीक के नर्सिंगहोम में नर्स थी। 14 अगस्त की सुबह वह नर्सिंग होम जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता है। पिता का आरोप है कि नर्सिंगहोम के डॉक्टर कमर अहमद, नर्स गुड़िया और प्रीती ने बेटी को गायब कर दिया है। डॉक्टर और नर्स का भी लापता हैं। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया की जांच में डॉक्टर की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। इस पर डॉक्टर कमर अहमद और दोनों नर्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी और आरोपियों की तलाश की जा रही है। नर्सिंगहोम संचालक फिरोज हाशिमी का कहना था कि किशोरी करीब दो महीने पहले नर्सिंग होम में काम करने आई थी। उसने महज 10-12 दिन काम किया था। 14 अगस्त को डॉक्टर कमर अहमद व नर्स गुड़िया और प्रीती नर्सिंगहोम आई थीं। उसके बाद से ये लोग नहीं आ रहे हैं। पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।