पहले बांध दिए थे हाथ-पैर फिर गोली मारकर हीरा कारीगर की हत्या, जालौन में सनसनी
Diamond karigar shot dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के जालौन जिले में सनसनीखेज हत्याकांड से दहशत फैली हुई है। यहां एक हीरा कारोबारी को बांधकर गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नशे में धुत रिटायर्ड फौजी समेत दो हत्यारोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। जानकारी पाकर एसपी अमरेंद्र सिंह व एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी जांच के लिए गांव पहुंचे। युवक के पिता ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। एसपी का कहना है कि वजह आपसी रंजिश मानी जा रही है। दो आरोपी मौके से पकड़े गए है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
जालौन (उरई) माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसा दोगढ़ी निवासी रोहित सिंह (19) पुत्र ब्रह्मदीन सिंह अपने बड़े भाई मोहित के साथ गुजरात प्रांत के सूरत में एक हीरा फैक्ट्री में कारीगर था। दो माह पूर्व ही दोनों भाई अपने घर आए थे। इसी बीच रोहित की गांव के सोनू (24) पुत्र आनंद सिंह से दोस्ती हो गई, जिसका रोहित के घरवाले विरोध करते थे। उन्होंने रोहित को सोनू के साथ रहने के लिए मना भी किया। यह बात सोनू को नागवार गुजरी। गुरुवार दोपहर करीब 11 बजे सोनू रोहित को बाइक से लेकर गांव के ही सीआईएसएफ बल से रिटायर्ड फौजी शैलेंद्र कुमार सिंह परिहार (65) पुत्र वीर बहादुर सिंह के घर ले गया। वहां पहले से ही सोनू के दोस्त विश्वनाथ (29) पुत्र उदयपाल सिंह व कल्लू (26) पुत्र शेरू सिंह बैठे शराब पी रहे थे। वहां पर रोहित व सोनू के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर इन चारों ने मिलकर रोहित को दबोच लिया और वहां पड़ी एक चारपाई पर लिटाकर कुत्ते बांधने की जंजीर से उसे चारपाई में हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन लोगों ने तमंचे से उसके कमर में दो गोली मार दी, जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। रोहित की बुआ आरती अपनी भतीजी प्रिया के साथ गांव में रोहित को ढूंढने निकली तो रिटायर्ड फौजी शैलेंद्र के घर से सोनू व कल्लू को भागता देखा। वह अंदर गई तो खाट पर रोहित का खून से लथपथ शव पड़ा था। पास ही एक तमंचा व दो कारतूस के खोखे भी पड़े थे। यह देखकर उनकी चीख निकल गई और उन्होंने तुरंत यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई और शव के पास बैठे रिटायर्ड फौजी शैलेंद्र व विश्वनाथ को गिरफ्तार कर लिया, जोकि शराब के नशे में बुरी तरह धुत थे। जानकारी पाकर एसपी व एएसपी भी फोरेंसिक टीम को साथ लेकर जांच के लिए पहुंच गए। वहीं रोहित के पिता ब्रह्मदीन ने उक्त चारों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी। एसपी ने बताया कि किसी रंजिश के चलते हत्या की गई है, जिसकी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही भागे हुए आरोपी भी पकड़े जाएंगे। दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
आपराधिक प्रवृत्ति का है सोनू
शैलेंद्र ने बताया कि सोनू व विश्वनाथ ने मारी गोली
पकड़े जाने के बाद शराब के नशे में धुत रिटायर्ड फौजी शैलेंद्र ने बताया कि उसने रोहित को बंधक बनाने में साथ दिया था। लेकिन उसे गोली सोनू व विश्वनाथ ने मारी है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा शैलेंद्र अपने पास रखे था। साथ ही उसके पास एक लाइसेंसी रायफल भी है।
आपस में रिश्तेदार है शैलेंद्र और विश्वनाथ
कई थानों का फोर्स तैनात
हत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए सर्किल के कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके अलावा एसपी ने तीन टीमों को आरोपी सोनू व विश्वनाथ के तलाश में भी निकाल दिया है। घटना के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।