फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cut the throats of his wife came to the police station

पत्नी का गला घोटकर पहुंचा कोतवाली

Wed, 28 Sep 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 28 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Cut the throats of his wife came to the police station
double murder in gurgaon - फोटो : अमर उजाला
साहब, मेरी पत्नी का चालचलन ठीक नहीं था। वह प्रेमी के साथ भाग गई थी और अब फिर वह उसके साथ भागने की फिराक में थी। इसलिए मैंने उसका गला घोटकर हत्या कर दी है। शव घर में पड़ा है। कोतवाली पहुंचे एक युवक के मुंह से ये सुनकर एक मर्तबा पुलिस भी सन्न रह गई। जब पुलिस उसे लेकर उसके घर पहुंची तो कमरे में महिला की लाश पड़ी थी। पुलिस ने 
विज्ञापन


आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुहल्ला लहारियापुरवा निवासी अरुण पाल ने मंगलवार को देर रात करीब दस बजे बदहवास सा कोतवाली जा पहुंचा। यहां उसने जो कुछ कहा उसे सुनकर मौजूद पुलिस वाले सन्न रह गए। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी को मार आया है और उसकी लाश घर पर पड़ी है। इसके बाद पुलिस के
विज्ञापन


पूछने पर बताया कि उसका विवाह पांच साल पहले सीमा(22) के साथ हुआ था। वह उसे लेकर हैदराबाद पानी पूरी के धंधे पर चला गया। वहां पत्नी का एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया। करीब छह माह पहले वह उसके साथ भाग गई तो उसने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई। बरामदगी के बाद वह उरई आकर रहने लगा। बावजूद इसके उसके चालचलन में बदलाव नहीं आया
विज्ञापन
विज्ञापन


और वह अपने प्रेमी से मोबाइल पर लगातार बात करती थी। मंगलवार की रात करीब नौ बजे जब वह काम से वापस घर पर पहुंचा तो पत्नी प्रेमी से बात कर रही थी। जब उसने मोबाइल लेना चाहा तो वह झगड़ा करने लगी। इस पर उसने उसी के दुपट्टे से उसका गला घोट दिया और कोतवाली आ गया। रात करीब एक मर्तबा तो पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ और वह


पति को लेकर उसके घर पहुंची तो कमरे में पत्नी का शव पड़ा था। पुलिस ने आरोपी पति अरुण को गिरफ्तार कर सीमा के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को सूचना पाकर पहुंचे मायके वालों ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed