फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Burning Train Bunny At-Couch Shuttle

बर्निंग ट्रेन बनी एट-कोंच शटल सेवा

Wed, 18 Apr 2018 11:49 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Wed, 18 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Burning Train Bunny At-Couch Shuttle
एट रेलवे स्टेशन पर धू-धूकर जलती शटल ट्रेन। - फोटो : amar ujala
एट रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम कोंच के लिए जाने वाली शटल ट्रेन की एक बोगी से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते पूरी बोगी आग की चपेट में आ गई। इससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में चारों ओर से बोगी पर पानी डालकर आग बुझाने की कवायद शुरू हुई। करीब तीस से चालीस मिनट बाद आग बुझ गई। देर रात तक अफरा-तफरी बनी रही। मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि रोज की तरह बुधवार की रात साढे़ दस बजे शटल को एट से कोंच के लिए रवाना होना था। सबसे पीछे वाली बोगी में मात्र दो तीन यात्री ही बैठे थे। तभी बोगी से धुआं उठने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक बोगी आग की लपटों से घिर चुकी थी। इससे स्टेशन पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में रेल अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ मौके पर पहुंची। सूचना पर एट पुलिस और दमकल की गाड़ियां आ गईं। इसके बाद चारों ओर से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। खबर लिखे जाने तक बोगी की लपटें शांत हुई, लेकिन चिंगारी सुलग रही थी। अधिकारियों ने बताया कि तीन बोगियों वाली शटल ट्रेन की एक बोगी पूरी तरह जल गई है। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ है। यही हादसा यदि एक-दो घंटे बाद हुआ होता तो परिणाम गंभीर हो सकते थे।
विज्ञापन


वहीं शटल के चालक अनूप अग्रवाल का कहना है कि बोगी में दो-तीन लोग बीड़ी पी रहे थे। हो सकता है उसकी से आग लगी है। फिलहाल उच्च अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। देर रात हादसे के कारण इंटरसिटी, बरौनी एक्सप्रेस और कुशीनगर को रास्ते में रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed