फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Blow a contract of homegrown liquor

देसी शराब का ठेका फूंका

Thu, 20 Apr 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 20 Apr 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Blow a contract of homegrown liquor
जला हुआ शराब ठेका। - फोटो : अमर उजाला

लहारियापुरवा के शराब ठेके को फूंकने की घटना का खुलासा भी नहीं हो पाया था कि एक और ठेके में आग लगा दी गई। इससे ठेके के भीतर सो रहा सेल्समैन झुलस गया। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। ठेके के अनुज्ञापी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली के काेंच बस स्टैंड पर देशी शराब का ठेका है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे सेल्समैन राजेश कुमार निवासी उन्नाव ठेका बंद कर उसी के अंदर सो गया। देर रात करीब दो बजे अज्ञात लोगों ने ठेके में केरोसिन डालकर आग लगा दी। इससे अंदर सो रहे सेल्समैन का हाथ जल गया। उसने ठेके के बाहर आकर जान बचाई।
विज्ञापन


आग से करीब एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। ठेके के अनुज्ञापी अमन जायसवाल ने मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। इस पर कोतवाल संजय गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात यह है कि आठ दिनाें में दो देसी शराब के ठेके  फूंक दिए हैं, लेकिन अभी तक आग लगाने वालों का सुराग नहीं लगा पाई है। चर्चा है कि शराब ठेके का विरोध करने वालाें का ही ठेका फूंकने में हाथ हो सकता है। पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed