फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding on the strength of the robbers pistol robbed woman

बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर महिला को लूटा

Wed, 19 Oct 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 19 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Bike riding on the strength of the robbers pistol robbed woman
loot in rishikesh - फोटो : AmarUjala
खेत की रखवाली कर रही महिला से दो बाइक सवार बदमाशाें ने तमंचे के बल पर मंगलसूत्र, कान केे बाले व पायल आदि लूट लिए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास खेताें पर काम कर रहे लोग आए तो बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़िता ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस संदिग्धाें की तलाश कर रही है। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के
विज्ञापन


गांव जहटौली निवासी गुड्डी देवी पत्नी सुखवीर सिंह ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम करीब छह बजे वह अपने खेत की रखवाली कर रही थी। तभी वहां बाइक से दो युवक आए और उस पर तमंचा तान दिया। उन्होंने उससे गहने उतारने के लिए कहा। जब उसने गहने नहीं उतारे तो बदमाशाें ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही उसके
विज्ञापन


गले में पड़ा सोने का मंगल सूत्र, कान के बाले व पायल आदि लूटने लगे। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास खेताें में मौजूद लोग वहां आ गए। इस पर लुटेरे गहने लूट कर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर संदिग्धाें की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed