फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding emphasis on the pistol 23 thousand robbed

बाइक सवार से तमंचे के जोर पर 23 हजार लूटे

Tue, 05 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 05 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Bike riding emphasis on the pistol 23 thousand robbed
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
बैरागढ़ माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु की बाइक को ओवरटेेक कर दो लुटेराें ने तमंचे के बल पर 23 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने मोबाइल पर थाना पुलिस को वारदात की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की लेकिन लुटेरे नहीं मिले। पुलिस संदिग्धाें की तलाश कर रही है। इससे पहले 23 मार्च को भी इसी इलाके में लुटेराें ने दो बाइक सवाराें
विज्ञापन


को लूट लिया था। पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। एट थाना क्षेत्र के गांव अकोढ़ी निवासी किसान गोपाल सिंह रोज की तरह सोमवार की रात करीब नौ बजे बैरागढ़ माता मंदिर के  दर्शन व आरती करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहे थे। वह 100 मीटर ही चले थे, कि पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेराें ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर उन पर
विज्ञापन


तमंचा तान दिया और बाइक में लात मारकर गिरा दिया। बदमाशाें ने उनके साथ मारपीट कर जेब में पडे़ 23 हजार रुपये लूट लिए और तमंचा लहराते हुए भाग निकले। गोपाल ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह के मोबाइल पर दी तो थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। इसके बाद पुलिस ने बदमाशाें की घेराबंदी
विज्ञापन
विज्ञापन


करने का भी दावा किया लेकिन शाम तक कोई भी लुटेरा उनकी पकड़ में नहीं आ सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि संदिग्धों की तलाश की जा रही है। बताते चलें कि इससे पहले भी इसी


रोड पर बीती 23 मार्च होली की रात को भी बाइक सवार लुटेरों ने दो अलग-अलग लोगाें से नगदी व सोने की जंजीर आदि लूट ली थी। पुलिस अभी तक उन लूटों का भी खुलासा नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed