{"_id":"5845a4654f1c1be059447f5d","slug":"bank-employee-improprieties-of-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी ने युवक से की अभद्रता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक कर्मचारी ने युवक से की अभद्रता
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के चलते बैंकों में ग्राहकों की भीड़ कम नहीं हो रही हैं। कैश की कमी के चलते सभी ग्राहकों को पैसा नहीं मिल पा रहा। ऐसे में बैंक कर्मी ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने में लग गए हैं। कदौरा निवासी एक युवक ने इलाहाबाद बैंक के कर्मचारी पर तैश में आकर अभद्रता व थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह लाइन में लगा था, तभी
बैंक कर्मी ने बदसलूकी की। थाना पुलिस व एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें जांच कराकर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। नगर पंचायत कदौरा में चार राष्ट्रीयकृत बैंक हैं। इसमें स्टेट बैंक बबीना, बैंक ऑफ बड़ौदा उदनपुर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक और इलाहाबाद बैंक कदौरा शामिल हैं। नोटबंदी के चलते बैंकों में कैश की समस्या है। कदौरा निवासी
खाताधारक रणवीर सिंह ने एसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह 3 दिसंबर को इलाहाबाद बैंक में पैसा निकालने को लाइन में लगा था। इस दौरान धक्कामुक्की के चलते वहां पर अफरातफरी मच गई। तभी बैंक से बाहर निकले एक कर्मचारी ने उसके साथ अभद्रता कर थप्पड़ भी मार दिया। पीड़ित ने कहा कि कर्मचारी का नाम किशोर वाल्मीकि है। मांग की
विज्ञापन
कि यदि इस कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। उधर, शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि खाताधारकों में जल्दबाजी को लेकर झड़पें
होती रहती हैं। थप्पड़ मारने की घटना संज्ञान मेें नहीं हैं। फिर भी वह जांच कराएंगे। वहीं, आरोपी किशोर वाल्मीकि ने बताया कि आरोप बेबुनियाद हैं। थानाध्यक्ष लालमणि सिंह ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।