फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Arrested for murder of middle-aged man

अधेड़ की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 07 Apr 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
Arrested for murder of middle-aged man
घटना का खुलासा करते एसपी।

परासन गांव में अधेड़ की हत्या मामले के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले की रिपोर्ट मृतक के पुत्र ने आटा थाने में दर्ज कराई थी। गुरुवार को एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पिता की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात की गई थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपियाें को जेल भेज दिया।

विज्ञापन


आटा थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी स्वप्निल ममगोई ने बताया कि दो अप्रैल को काशीराम (55) निवासी देवकली थाना कालपी अपने बेटे किशन की शादी के कार्ड बांटने अपने पैतृक गांव परासन थाना आटा गया था। वहां गांव के ही रामबिहारी और उसके साथी अरुण ने घेरकर कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया था।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी रामबिहारी ने बताया कि वर्ष 2004 में काशीराम ने उसके पिता भारत की हत्या की थी। इसके बाद काशीराम गांव छोड़कर अपनी ससुराल देवकली में रहने लगा था। उसने बताया कि उसे जेल जाने का कोई मलाल नहीं है। उसने अपने पिता की हत्या का बदला लिया है। पुलिस ने आरोपियाें के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed