{"_id":"579b89d14f1c1ba61521e24b","slug":"antrprantiy-gang-caught-21-bikes-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरप्रांतीय गिरोह पकड़ा, 21 बाइकें बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरप्रांतीय गिरोह पकड़ा, 21 बाइकें बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
वारदात का खुलासा करते एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले मेें हो रही ताबड़तोड़ बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने चार अंतरप्रांतीय चोर गिरोह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 21 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। चोराें ने पूछताछ में बताया कि वह इन गाड़ियाें को दूसरे जिले में बेचते थे। कई बार बाइकों का इंजन निकालकर लोगों को बेचा
गया। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने स्थानीय पुलिस लाइन के सभागार में बुलाई पत्रकार वार्ता में बताया कि जिले में हो रही बाइक चोरियाें की वारदाताें पर उनकी निगाह थी। इसके लिए उन्हाेंने सीओ क्र ाइम ब्रांच अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कोतवाल जेपी यादव, एसटीटी टीम प्रभारी आरिफ खान को लगाया था। गुरुवार की रात पुलिस को
सूचना मिली कि मेडिकल कालेज पर चोरी की बाइक की डील होनी है। इस पर पुलिस ने उस स्थान की घेराबंदी कर ली। इसी दौरान रात करीब 11 बजे दो बाइकों पर सवार चार युवक पुलिस को आते दिखाई दिए तो पुलिस ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुके। पहले से मुस्तैद पुलिस ने घेराबंदी कर चाराें बदमाशाें को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए
विज्ञापन
बदमाशाें से जब बाइक के कागज मांगे तो वह नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उन्हाेंने अपने नाम प्रभात दूरवार निवासी हरकौती थाना जालौन, मनीष कुमार चतुर्वेदी निवासी जमालपुर कुठौंद, दिलीप कुमार राठौर निवासी तोपखाना जालौन व मंगल सिंह निवासी रूरा सिरसा थाना रेढ़र बताया। पुलिस ने वाहन चोराें की
निशानदेही पर झांसी रोड स्थित एक बंद फैक्ट्री में 21 चोरी की बाइक व कई बाइकों के इंजन व चेचिस बरामद किए हैं। पुलिस ने उन्हें बरामद कर आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। वहीं एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
आन डिमांड करते थे बाइक चोरी
चोराें ने जो एसपी की मौजूदगी में खुलासा किया उससे मौजूद लोग भी दंग रह गए। चोरों ने बताया कि वे ग्राहक की डिमांड पर मन माफि क माडल की बाइक चोरी कर उन्हें बेचते थे। एक बाइक पांच से सात हजार रुपये में बेेचते थे। चोरी की बाइकों को ग्रामीण इलाकाें में रखते हैं। चोराें ने बताया कि उनके गिरोह के हर सदस्य का अलग-अलग काम बटा हुआ है। जैसे अस्पताल में मरीज आया और बाइक खड़ी की तो एक चोर उसके साथ रहता था दूसरा बाइक के पास और तीसरा वहीं भीड़ में अपनी दूसरी बाइक के साथ खड़ा रहता था। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वह झांसी रोड स्थित बंद फैक्ट्री में रखते थे बाद में उन्हें ग्रामीण इलाकाें में बेचते थे।
कबाड़ियाें पर भी होगी कार्रवाई
चोराें ने बताया कि जिस किसी को केवल इंजन लेना होता है वह उसको इंजन बेचकर बाइक का कबाड़ कबाड़ी के यहां बेच देते हैं। पुलिस ने जिले के अलावा बाहरी जिले के कबाडियाें को चिंहित कर लिया है। एसपी ने बताया कि उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।