{"_id":"a92310f92c95df4cba81302d1ca13115","slug":"after-voting-in-nhyamtpur-stones-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यामतपुर में मतदान के बाद पथराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
न्यामतपुर में मतदान के बाद पथराव
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 09 Dec 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण में मतदान के तुरंत बाद महेवा विकास खंड
विज्ञापन
क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में विवाद हो
गया। सूचना पर पहुंची सिरसा कलार थाना पुलिस ने झगड़ रहे समर्थकों को
खदेड़ना शुरू किया। इस पर एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। इस घटना में
सिरसा थाने की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद मे पुलिस विभाग के
आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला संभाला। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के न्यामतपुर गांव में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। इसके तुरंत बाद दो प्रत्याशियों के समर्थकों में वाद विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक दूसरे को मारने, पीटने तक की नौबत आ गई। इसकी जानकारी सिरसा थाना पुलिस को हुई तो मौके पर थानाध्यक्ष रजनीश कटियार
दलबल के साथ पहुंचे। उन्होने भीड़ लगाए लोगों को खदेड़ना शुरू किया तो एक पक्ष आक्रोशित हो उठा और पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने बचाव में जमीन पर लाठियां पटकीं। प्रदर्शनकारियो का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा था। पत्थरबाजी में थानाध्यक्ष की
गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंचे सीओ का भी वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसकी सूचना जिला निर्वाचन प्रशासन के अलावा एसपी को दी गई। सीओ जालौन कुलदीप सिंह मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।