{"_id":"5884e5814f1c1bc77cf00446","slug":"after-the-line-spot-domineering-inspector","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर दबंग दरोगा हुआ लाइन हाजिर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आखिर दबंग दरोगा हुआ लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 22 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
दरोगा के खिलाफ प्रधान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल संचालक व उसकी पत्नी, बेटी के साथ मारपीट व अभद्रता करने का आरोपी दरोगा को आईजी जकी अहमद के आदेश के बाद एसपी डा. राकेश सिंह ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। उसको आदेश भी दिया कि बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़े। एसपी के फरमान के बाद दरोगा ने पुलिस लाइन में आमद करा ली है। मालूम हो कि कुठौंद थाने में तैनात
दरोगा धर्मेंद्र यादव पर थाना क्षेत्र के गांव नैनापुर स्थित एक होटल के संचालक सुबोध मिश्रा ने फ्री खाना न देने पर मारपीट का आरोप लगाया था। यहीं नहीं आरोप है कि दरोगा ने बचाने आई पत्नी व बेटी के साथ भी अभद्रता की। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने एसपी डा. राकेश सिंह से की थी। एसपी ने मामले की जांच सीओ जालौन संजय शर्मा को सौंपी तो उन्हाेंने
पीड़ित होटल संचालक के बयान भी लिए। इसमें उसने दरोगा की बर्बरता व जेल में डालने की धमकी का बयान दिया। सीओे ने मामले की जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। वहीं पीड़ित ने
विज्ञापन
दरोगा की अभद्रता की शिकायत आईजी कानपुर जोन जकी अहमद से की तो उन्हाेंने भी मामले को संज्ञान में लेकर एसपी से मामले की जानकारी ली। मामले को तूल पकड़ता देख एसपी ने आरोपी दरोगा धर्मेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया और दरोगा को मुख्यालय न छोड़ने के आदेश दिए हैं। रविवार को दरोगा ने लाइन में आमद करा ली है।