फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused of theft beaten hostage waiter

चोरी के आरोप में वेटर को बंधक बनाकर पीटा

Sun, 28 Feb 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 28 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Accused of theft beaten hostage waiter
शादी समारोह में काम कर रहे वेटर को महिला के पर्स से चार लाख के गहने व एक
विज्ञापन
लाख नगद चोरी करने का आरोप लगाकर बंदूक की बटाें से पीटने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि इसके बाद उसे कमरे में बंद कर दिया। जब रविवार को वह

काफी देर तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनाें ने उसकी खोजबीन की। परिजन होटल पहुंचे तो स्टाफ ने घुसने नहीं दिया। इस पर भड़के परिजनों ने स्टाफ को दौड़ाते हुए पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस पहुंची तो वेटर होटल के कमरे में लहूलुहान

हालत में मिला। पुलिस ने घायल वेटर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपियाें पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। शहर कोतवाली के कालपी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को काेंच कोतवाली के गांव घूमरी निवासी चित्तर सिंह की बेटी

का विवाह था। उसमें वेटर सलमान (20) पुत्र इस्लाम निवासी बघौरा काम करने गया था। देर रात करीब 11 बजे चित्तर सिंह की बहू शीला के पर्स से किसी ने चार लाख रुपये के गहने व करीब एक लाख कैश चुरा लिए। इस पर लड़की पक्ष ने सलमान

पर चोरी का आरोप लगाकर उसे कमरे में बंधक बना लिया और बंदूक की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। जब वह अचेत हो गया तो हमलावर उसे कमरे में बंद कर भाग गए। सुबह जब काफी देर तक सलमान घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजते

हुए होटल पहुंचे। यहां स्टाफ ने उन्हें होटल में घुसने नहीं दिया। इस पर परिजनाें ने वहां बवाल काटा और पथराव किया। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक कमरे से सलमान को लहूलुहान हालत में निकाला। इसके बाद

जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस को परिजनों ने चित्तर सिंह सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल आलोक सक्सेना ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed