फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Accused arrested in the case of firing in electoral rivalry

चुनावी रंजिश में फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 05 Jun 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested in the case of firing in electoral rivalry
पकड़े गए अभियुक्त के साथ सीओ व एसटीटी - फोटो : अमर उजाला
पंचायत चुनाव में ग्राम सुढ़ार सालाबाद में चुनावी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के मामले में एसटीटी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। चार माह पूर्व हुए पंचायत चुनाव में ग्राम सुढ़ार सालाबाद में ग्राम प्रधान के पद के लिए जमुना देवी पत्नी शुत्रघ्न सिंह व शकुंतला देवी पत्नी श्याम सिंह उम्मीदवार थीं।
विज्ञापन


मतदान के दिन दोनों पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि शनिवार की रात एसटी टीम प्रभारी मुहम्मद आरिफ खां को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी नदीगांव थाना क्षेत्र निवासी परवाल सिंह सहाब मोड़ के पास बाइक सहित खड़ा है। इस पर वह एसआई मनोज गुप्ता व अपनी टीम सहित मौके पर पहुंच गए। उसने भागने
विज्ञापन


का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ  में उसने बताया कि फायरिंग सैदनगर कोटरा निवासी जितेंद्र सिंह की राइफल से की गई थी। पुलिस ने
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उसके पास से बरामद बाइक भी चोरी की है। इतना ही नहीं इस परवाल सिंह पर लूट व रंगदारी आदि के 9 मुकदमे पहले से ही चल रहे हैं। वहीं, फायरिंग कांड में मुख्य अभियुक्त बनाए गए परवाल सिंह ने बताया कि इस मामले में उसे झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed