फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ट्रक की टक्कर से मवेशी मरा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

ट्रक की टक्कर से मवेशी मरा, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से मवेशी मरा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
कदौरा। ट्रक ने मवेशी को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई और एक मवेशी घायल हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटने के बाद जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और चालक परिचालक को थाने ले गई। थाना प्रभारी का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है। जाम लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के पंडौरा के पास मंगलवार सुबह ट्रक के सामने दो मवेशी आ गए। ट्रक की टक्कर से एक मवेशी की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। ट्रक लेकर भाग रहे चालक आशिक निवासी जलालपुर व परिचालक राजू निवासी पथरेहटा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और दोनों की जमकर धुनाई कर सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने चालक-परिचालक को ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाकर थाने पहुंचाया और मवेेशी को दफन कराया। जाम लगाए लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनवाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी कामता प्रसाद का कहना है कि चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं जाम लगाए वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed