फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   चुनाव से पूर्व पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री

चुनाव से पूर्व पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री

Wed, 20 Mar 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
चुनाव से पूर्व पकड़ी गई असलहा फैक्ट्री
उरई। चुनाव से पूर्व एट पुलिस और एसओजी ने अवैध असलहा फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री से आधा दर्जन तमंचे, देसी रायफल, कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण के अलावा दर्जन भर से अधिक अधबने असलहे बरामद किए गए। माना जा रहा है कि उक्त असलहों को चुनाव में आसपास के जिलों में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एसपी स्वामी प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को उस समय सफलता मिली, जब कोंच थाना क्षेत्र के बरसेसी निवासी श्रीराम यादव पुत्र संतराम को पकड़ा गया। श्रीराम को पुलिस ने उरई कोंच मार्ग पर हरदोई गूजर से पहले बनी पुलिया के पास से मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे गिरफ्तार किया। उसके पास से पुलिस दो तमंचे बरामद किए।
विज्ञापन


इसके बाद उसकी निशानदेही पर ही एट पुलिस और एसओजी ने बरसेसी स्थित उसके घर से असलहों का जखीरा भी बरामद किया। जिसमें 315 बोर के तीन तमंचे, दो 315 बोर के अधबने तमंचे, एक अधबना 12 बोर का तमंचा, एक देसी रायफल सिंगल शॉट 315 बोर, एक देसी बंदूक 12 बोर, दस कारतूस 315 बोर, 2 कारतूस 12 बोर, अवैध असलहा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि श्रीराम पूर्व में भी असलहा फैक्ट्री चलाने के आरोप में जेल जा चुका है। इस कारोबार में उसके साथ और कौन कौन लोग जुड़े हैं, इसका भी पता किया जा रहा है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एट थानाध्यक्ष उमेशचंद्र त्रिपाठी, स्वाट प्रभारी सुदीश कुमार, गणेश प्रसाद, शिवकरन वर्मा, बलवीर सिंह, शैलेंद्र चौबे, रवि भदौरिया, परमवीर सिंह, बृजेंद्र सिंह, प्रबोध कुमार आदि रहे।

आसपास के जिलों में भी थी सप्लाई
पुलिस सूत्रों की मानें तो श्रीराम असलहों का बड़ा तस्कर है, उसके यहां से निर्मित असलहे झांसी, हमीरपुर और औरैया जनपदों में भी सप्लाई होते थे। चुनाव के चलते वह बड़ी खेप तैयार करने में भी लगा था।

4 हजार में तमंचा, 12 हजार में बंदूक
पुलिस पूछताछ में श्रीराम ने बताया कि वह तमंचे 4 हजार में और बंदूक से 12 हजार में बेचा करता था। कभी कभार खरीदार के पास हजार-दो हजार कम भी होते थे तो चल जाता था। उसके खरीदारों में अधिकांश नई उम्र के ही लड़के होते हैं। चुनाव में कहां सप्लाई होनी थी, इस बारे में अभी उसने कुछ नहीं बताया है।


पुलिस को सप्लाई करने में फंसा
सूत्रों की मानें तो एसओजी पुलिस ने पहले अपने मुखबिर के माध्यम से श्रीराम से दो पीस तमंचों की सौदेबाजी की और उसे निर्धारित स्थान पर सप्लाई देने के लिए बुलाया, बस जैसे ही उसने बोरे से तमंचे देने के लिए निकाले, एट पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed