{"_id":"5c69aeedbdec2273ab607847","slug":"61550429933-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरे ने किसान को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरे ने किसान को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़। व्यापारी को बेची गई मटर के पैसे लेकर आ रहे किसान को लुटेरे ने लूट लिया।
माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बंगरा में शनिवार की देर शाम किसान सुरेंद्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह निवासी बंगरा मटर व्यापारी शैलेंद्र उपाध्याय से अपनी बेची गई मटर के 20 हजार रुपये लेकर घर लौट रहा था। तभी एक लुटेरे ने किसान को रोककर उससे 20 हजार रुपये, बाइक की चाबी व आधारकार्ड लूट लिया और भाग गया। किसान के शोर मचाने से आए लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
सूचना पाकर चौकी इंचार्ज बृजेश यादव, कोतवाल माधौगढ़ रामसहाय सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और किसान की घटना की पूरी जानकारी लेकर लुटेरे का हुलिया पूछा और लुटेरे की तलाश में जुट गए। रविवार सुबह पुलिस ने लुटेरे अखिलेश जाटव पुत्र आशाराम निवासी बंगरा को गढ़ेरना के पास से गिरफ्तार कर लूटे गए 20 हजार रुपये व बाइक की चाबी बरामद कर ली। पुलिस लुटेरे से पूछताछ कर रही है। कोतवाल रामसहाय सिंह ने बताया कि लुटेरे खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।