फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये से भगा बैग किया पार

टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये से भगा बैग किया पार

Thu, 14 Feb 2019 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये से भगा बैग किया पार
टप्पेबाजों ने एक लाख रुपये से भगा बैग किया पार
विज्ञापन

-प्लाट का बैनामा कराने आया था पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। बैनामा कराने आए काश्तकार का एक लाख रुपये से भरा हुआ बैग टप्पेबाजों ने पार कर दिया। पीड़ित काश्तकार ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टप्पेबाजों के तलाश के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नाहिली निवासी दयाशंकर (55) ने पुलिस को बताया कि उनके भाई संजीव व बहनोई मनोज ने दो प्लॉट कुठौंद में खरीदे हैं। जिनका बैनामा कराने के लिए वह रजिस्ट्री कार्यालय आया था। पुराने रजिस्ट्री कार्यालय पर दस्तावेज लेखक आलोक शर्मा के बस्ते पर वह बैनामा की कार्रवाई पूरी कर विक्रेता से हिसाब किताब करने लगा। इसी दौरान किसी टप्पेबाज ने बैग पार कर दिया। जिसमें एक लाख रुपये, चेकबुक व खोया रखा था पार कर दिया। विक्रेता से बात करने के बाद जब रुपये देेने के लिए उसने बैग को देखा तो बैग गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी बैग का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने बताया कि पास में स्थित एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक 13 से 14 साल का लड़का जो लाल रंग के कपड़े पहने था। वह बैग ले जाते हुए दिखा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस टप्पेबाज की तलाश कर रही है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को देखकर लड़के की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed