फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   45 thousand taka from youth

युवक से 45 हजार की टप्पेबाजी

Sat, 15 Jul 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Sat, 15 Jul 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
45 thousand taka from youth
जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : amarujala
उरई। बैंक से पैसे निकालकर आ रहा युवक टप्पेबाज का शिकार बन गया। टप्पेबाज उसकी बाइक के बैग में रखे 45 हजार रुपये लेकर भाग निकला। युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कपासी निवासी आजाद सिंह और उसका पिता सुल्तान शुक्रवार को बैंक से रुपए निकालने आए थे। आजाद ने भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा से खाते से 45 हजार रुपये निकाले। उसने रुपये पालीथिन में रख लिए और बाहर आकर  पॉलीथिन अपनी बाइक के बैग में रख दी। इसके बाद दोनों खरीदारी के लिए शहर के राठ रोड स्थित मार्केट पहुंचे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक टप्पेबाज ने बाइक के बैग में रखे रुपयों की पॉलीथिन पार कर दी। आजाद जब वापस आया तो बैग में रुपए न देखकर उसके होश उड़ गए। उसने आसपास के दुकानदारों से जानकारी ली लेकिन किसी ने कुछ भी पता होने से इंकार कर दिया। आजाद ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर टप्पेबाजी की तहरीर दी। कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि अनुमान है कि टप्पेबाज बैंक से ही उसके पीछे लग गए थे। इसलिए बैंक में लगे सीसीटीवी के फुटेज देखे जा रहे हैं। जल्द ही टप्पेबाज पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed