फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   नाबालिग को भगा ले जाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

नाबालिग को भगा ले जाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Sun, 17 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगा ले जाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

विज्ञापन
नाबालिग को ले जाने में पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज
उरई। शहर के एक मोहल्ला निवासी पिता ने एक युवक के खिलाफ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि युवक व उसके दो साथियों ने बेटी को महोबा लेकर जाकर उसके साथ गलत हरकत की। एसआई योंगेंद्र शर्मा का कहना है कि आरोपी युवक व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज किया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को 9 मार्च को शहर का ही एक युवक राज मिश्रा उर्फ संदीप निवासी लहारिया पुरवा उरई बहला फुसलाकर महोबा ले गया था। जहां पर राज ने बेटी को एक मकान मे रखकर उसके साथ गलत हरकतें की। राज के साथ महोबा निवासी उसके दो साथी भी थे। जिसमें से एक वाणिज्य कर विभाग में कार्यरत भी है। बेटी किसी तरह घर लौटी और उसने पूरी कहानी बताई। एसआई का कहना है कि पिता की तहरीर पर राज व उसके दो अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आएंगे। फिलहाल राज को पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed