फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   280 liters of liquor seized by the police and excise team

पुलिस व आबकारी टीम ने 280 लीटर शराब पकड़ी

Mon, 18 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 18 Jul 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
280 liters of liquor seized by the police and excise team
बरामद शराब के साथ पकड़ी गईं दो महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस व आबकारी टीम के संयुक्त छापामारी अभियान में अवैध शराब उतार रहे सात लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान उनके कब्जे से 140 लीटर कच्ची शराब, शराब उतारने के उपकरण व लहन बरामद कर आरोपियाें को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है। जिले के अन्य क्षेत्रों से भी 140 लीटर शराब पकड़ी गई।
विज्ञापन


एट थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार सिंह ने आबकारी इंस्पेक्टर कमलेश्वर कश्यप के साथ कबूतरा डेरा पर छापा मारकर दो महिलाओं सुंदरी व ऊषा को गिरफ्तार कर उनसे 40 लीटर कच्ची शराब व करीब एक हजार लीटर लहन बरामद कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है। इधर, उरई कोतवाल जेपी यादव ने कंजड़ कालोनी में छापा मारकर वहां शराब उतार रहे धर्म सिंह
विज्ञापन


कंजड़ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है। वहीं इसी मुहल्ले की रचना, सीमा, मोमबत्ती व गुड्डन को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 80 लीटर शराब बरामद का आबकारी एक्ट में कार्रवाई की है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने थाना व कोतवाली प्रभारियाें को निर्देश दिए कि वह अपने अपने क्षेत्र में
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब बनाने वालाें पर कार्रवाई करें।

कालपी पुलिस ने भी बरामद की 80 लीटर कच्ची शराब
प्रदेश के कई जिलों में जहरीली शराब के सेवन से हो रही घटना को लेकर पुलिस चौकन्नी हो रही है। सोमवार को जोल्हूपुर हाईवे के समीप लंगरपुर मौजे केे पास स्थित कबूतरा डेरा में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर अवैध शराब के कारोबारी मुन्ना पुत्र रघुनाथ को दबोच लिया। आरोपी के पास से 80 लीटर शराब बरामद की गई है।


60 लीटर शराब सहित महिला को पकड़ा
कोतवाली पुलिस नेमहेशपुरा रोड पर ठाकुर बाबा के पास अवैध रूप से कच्ची शराब की बिक्री करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। उससे 60 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। सागर चौकी इंचार्ज कोतवाल रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी व दरोगा विनोद कुमार त्रिपाठी ने शराब को लेकर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत आज महेशपुरा रोड पर ठाकुर बाबा के स्थान पर छापा मारा जहां एक महिला अवैध रूप से शराब बेच रही थी। पुलिस ने हेमा पत्नी बब्लू कबूतरा निवासी घुसिया डेरा को साठ लिटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed