फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   20 thousand takes from BSA driver

बीएसए के ड्राइवर से 20 हजार की टप्पेबाजी

Tue, 07 Nov 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
अमर उजाला ब्यूरो/उरई Updated Tue, 07 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
उरई।बीएसए के ड्राइवर से 20 हजार रुपये की टप्पेबाजी हो गई। वह इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा से वेतन निकालने गया था। सैलरी के 20 हजार रुपये उसने पैंट की जेब में रख लिए। बैंक में पासबुक प्रिंटिंग कराते समय किसी ने जब से रुपये पार कर दिए। पीड़ित चालक ने कोतवाली में अपने साथ हुई टप्पेबाजी की तहरीर दी है। उरई इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखकर टप्पेबाज का पता लगाया जा रहा है।


जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
शहर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में परिचालक के पद पर तैनात वीरपाल मंगलवार की सुबह इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा से वेतन निकालने गया था। बैंक में उसने वेतन के 30 हजार रुपये खाते से निकाले। कैशियर ने रकम में उसे सौ के नोट की गड्डी व दो दो हजार के दस नोट दिए थे। वीरपाल ने सौ के नोट की गड्डी के दस हजार रुपये साथ में लिए झोले में डाल लिए। बाकी दो हजार के दस नोट 20 हजार रुपये पैंट की पीछे की जेब में डाल लिए। रुपये रखने के बाद वीरपाल पासबुक में फीडिंग कराने के लिए लाइन में लग गया। इसी बीच किसी ने उसकी जेब में पड़े 20 हजार रुपये पार कर दिए और भाग गया। पासबुक प्रिंट कराने के बाद वीरपाल का ध्यान जब जेब की ओर गया तो उसे रुपये नदारद मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक प्रबंधक को जाकर इसकी सूचना दी। बैंक परिसर में टप्पेबाजी की घटना से वहां हड़कंप मच गया। बैंक प्रबंधक ने ग्राहकों से पूछा भी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वीरपाल ने कोतवाली पहुंच कर अपने साथ हुई टप्पेबाजी की तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने एक टीम को भेजकर बैंक के सीसीटीवी फुटेज चेक कराए। पुलिस फुटेज के जरिये टप्पेबाज का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed