{"_id":"6af456da42e39c51460adda8","slug":"case-registered-against-two-individuals-for-a-fraud-of-50-lakh-kapurthala-news-c-80-1-kpt1001-103845-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: 50 लाख की धोखाधड़ी, दो पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: 50 लाख की धोखाधड़ी, दो पर मामला दर्ज
Wed, 11 Nov 2026 05:21 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 11 Nov 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फगवाड़ा। थाना सिटी पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथी के खिलाफ 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति से जमीन के नाम पर लाखों रुपये ठगे। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
यह मामला रजिंदर प्रसाद की शिकायत पर दर्ज किया गया है। रजिंदर प्रसाद ने 26 अगस्त 2026 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मनजीत राम और नछतर लाल ने मिलीभगत से उनसे 50 लाख रुपये लिए। आरोपियों ने जमीन का इकरारनामा भी किया था। इसके बाद, उन्होंने उसी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। नछतर लाल प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। जांच के बाद थाना सिटी पुलिस ने नछतर लाल और मनजीत राम के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।