फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बैंक में व्यापारी की जेब से 10 हजार पार

बैंक में व्यापारी की जेब से 10 हजार पार

Tue, 12 Mar 2019 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
बैंक में व्यापारी की जेब से 10 हजार पार
कोंच। बैंक में रुपये जमा कराने पहुंचे किराना व्यापारी की जेब से टप्पेबाजों ने 10 हजार रुपये पार कर दिए। व्यापारी ने जब जेब से रुपये गायब देखे तो वह चीख पड़ा। जिससे बैंक परिसर में भी हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में टप्पेबाज के कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही उसे पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला तिलक नगर निवासी किराना व्यापारी मृदुल गौतम पुत्र पुरुषोत्तम गौतम सोमवार की दोपहर सेंट्रल बैंक की सुभाषनगर स्थित शाखा में अपने खाते में पैसा जमा कराने गए थे। उनके पास कुल तेईस हजार रुपये थे जिसमें से उन्होंने तेरह हजार रुपये अपने अकाउंट में जमा कराने के लिए निकाल कर बाकी 10 हजार पैंट की पीछे की जेब में रख लिए। थोड़ी देर में जब उन्होंने जेब पर हाथ रखा तो 10 हजार रुपये गायब थे।
विज्ञापन


मृदुल ने बैंक शाखा के मैनेजर आरके वर्मा को यह बात बताई लेकिन कोई संतोषजनक कार्रवाई न देख व्यापारी ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल का कहना है कि बैंक की सीसीटीवी कैमरे में टप्पेबाज के सुराग मिले हैं, उसे जल्द पकड़ भी लिया जाएगा। वहीं इलाकाई लोगों का कहना है कि पुलिस दिखावे के लिए बैंकों में चेकिंग अभियान चलाती है, टप्पेबाजों की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed