{"_id":"5c571d40bdec227390331a5a","slug":"181549212992-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलिस चोरियों का नहीं लगा पाई कोई सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ुलिस चोरियों का नहीं लगा पाई कोई सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उरई। बीते एक माह पूर्व हुई बड़ी चोरियों का खुलासा पुलिस नहीं कर पाई है, जिससे जिले में चोरियां रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिस कारण आम जनमानस में चोरों का भय व्याप्त है। इसी भय से शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में लोग मकान खाली छोड़कर कही जा भी नहीं पाते हैं। क्योंकि यदि मकान खाली छोड़ा तो लौटकर सुबह घर आने पर घर के अंदर कुछ नहीं मिलेगा। उधर पुलिस गश्त न होने से चोरों के हौंसलें और बुलंद हैं। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की बात करती है। इसके बाद खुद भूल जाती है। जिले में जनवरी माह में हुई कई बड़ी चोरियों का भी पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
जनपद में जनवरी माह में हुई कई बड़ी चोरियों का अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे चोरों के हौंसले बुलंद हैं और अक्सर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीती जनवरी की रात जालौन कोतवाली क्षेत्र के सिकरीराजा में अनिल कुमार की यहां हुई लगभग दो लाख की चोरी में चोरों ने जंजीर अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल व 40 हजार रुपये पार कर दिए थे। पुलिस को तहरीर भी दे दी गई थी। एक माह पूरा होने को है, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का पता नहीं लगा पाई। वहीं 5 जनवरी को सिकरीराजा निवासी शिव शंकर व ब्रजभूषण के घरों में चोरों ने धावा बोलकर जंजीर अंगूठी, चूड़ी, पायलें, साडिय़ां व 45 हजार रुपए सहित लगभग दो लाख रुपये का माल समेटकर रफूचक्कर हो गए थे। इसका भी एक भी चोर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद कालोनी निवासी सेवानिवृत शिक्षक प्रेम नारायाण दीक्षित के यहां चोरों ने बीती 9 जनवरी की रात घर में घुसकर सेफ तोड़कर दो सोने के हार, दो चेन, चार अंगूठी, चार चूड़ी, पांच जोड़ी कान के फूल, चार जोड़ी पायल, पेंडल, 50 हजार रुपये सहित लगभग 4 लाख का माल पार कर दिया था। चोर जाते समय उनकी बाइक भी घर ले गए थे। कोतवाली में मामला दर्ज होने के बाद भी इतनी बड़ी चोरी कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। चोरी की घटनाओं के बाद लोगों में भय व्याप्त है और लोग घर छोड़कर जाने में भी सोचते हैं। इस बाबत एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
पुलिस चोरियों का नहीं लगा पाई कोई सुराग
-चोरों के हौंसले बुलंद, चोरियों की घटनाओं को दे रहे अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो