फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   18,000 looted from old man

दिनदहाड़े तमंचा लगा वृद्ध से 18 हजार लूटे

Tue, 27 Mar 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 27 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
18,000 looted from old man
लूट का शिकार हुआ रसीद कुरैशी। - फोटो : amarujala
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुरा निवासी रसीद कुरैशी (58) पुत्र अली बक्स मंगलवार को जालौन की मंडी से गेहूं व जानवरों के लिए बेझर लेने जा रहे थे। घर से रुपये लेकर वह जालौन को निकल पड़े। दोपहर करीब ढाई बजे वह सरावन के मेला ग्राउंड के पास सड़क किनारे खड़े होकर वह बस का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच राजपुरा स्टैंड की ओर से काले रंग की बाइक पर सवार तीन लोग और रसीद के पास बाइक रोकते ही उसे तमंचा लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने उसके कुर्ते की जेब में पड़े 18030 रुपये छीन लिए और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन


बदमाशों ने मारपीट के दौरान रसीद के कपड़े फाड़ दिए और धक्का देकर गिरा भाग निकले। दिनदहाड़े लूट की घटना से हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद लोग दौड़कर रसीद के पास पहुंचे और उठाकर किनारे बैठाया। लोगों की मदद से रसीद गोहन थाने पहुंचा, जहां पर उसने अपने साथ हुई लूट की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed