फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   400 लीटर सरसों का तेल सीज, सात नमूने भरे

400 लीटर सरसों का तेल सीज, सात नमूने भरे

Mon, 11 Mar 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
400 लीटर सरसों का तेल सीज, सात नमूने भरे
उरई। होली के पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग की अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने रविवार को शहर सहित कालपी व जोल्हूपुर के बाजार में अभियान चलाकर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसा। इस दौरान टीम मिलावट के संदेह पर तेल, दूध व पनीर सहित खाद्य सामग्रियों के सात नमूने लिए। इस दौरान टीम ने 400 लीटर सरसों का तेल व साढ़े तीन क्विंटल मैदा सीज कराया।
विज्ञापन


टीम ने सबसे पहले जोल्हूपुर के बाजार में छापेमारी अभियान चलाया। यहां से टीम ने राजू महाराज की मिठाई की दुकान से बेसन के लड्डू का नमूना लिया। वही विपिन कुमार की किराने की दुकान से कचरी व पापड़ का नमूना लिया साथ ही दुकान में रखी रंगीन 15 किलो कचरी को मौके पर नष्ट कराया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने कालपी के सज्जाक होटल में पिसा अमचुर, पनीर व मैदा के नमूने लिए। इस दौरान दुकान पर रखी करीब साढ़े तीन क्विंटल मैदा को मिलावट के संदेह पर सीज किया। दुकान में रखी गंदी व खराब मिठाई को मौके पर नष्ट कराया। इसमें 5 किलो रसगुल्ला, 8 किलो बर्फी को नष्ट कराया। टीम ने चौरासी गुबंद के पास पिकअप पकड़ी जिसमें दूध व पनीर का नमूना लिया व विक्रेता तेज सिंह के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने रामनगर स्थित कुरैैले आयल मिल पर छापेमारी की। जहां पर खुला तेल लगभग 400 लीटर को मौके पर सीज कराया। साथ ही सरसों के तेल का नमूना भी लिया। विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया ने बताया कि अभियान और सख्ती के साथ शहर के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed