फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुलिस ने कबूतरा डेरा पर छापा मारा

पुलिस ने कबूतरा डेरा पर छापा मारा

Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कबूतरा डेरा पर छापा मारा
कोंच। पिछले दिनों यूपी के बाराबंकी जिले में जहरीली शराब पीने से हुई दो दर्जन से अधिक मौतों के बाद पूरे प्रदेश में नकली शराब को लेकर प्रशासन की सक्रियता लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों के निर्देश पर शनिवार शाम कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक एलएन त्रिपाठी एवं एसएसआई दिलीप वर्मा के नेतृत्व में महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा गया। जहां पुलिस ने पचास लीटर कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर एक हजार लीटर लहन नष्ट कराया। बीते चार दिन पहले इसी जगह पर पुलिस ने छापा मारा था और चार दिन बाद ही यहां अवैध शराब का कारोबार फिर चलने लगा। कोतवाल एलएन त्रिपाठी ने कहा है कि इस तरह के छापामार अभियान तब तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब की बिक्री क्षेत्र में नहीं होने दी जाएगी। पुलिस टीम में खेड़ा चौकी इंचार्ज दामोदर सिंह, सिपाही प्रताप, सुबोध, महिला सिपाही कुसुमलता तिवारी, रश्मि कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed