फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   विपणन अधिकारी से बदसलूकी पर एफआईआर

विपणन अधिकारी से बदसलूकी पर एफआईआर

Mon, 22 Apr 2019 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
विपणन अधिकारी से बदसलूकी पर एफआईआर
उरई। गल्ला मंडी स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर व्यापारियों का गेहूं खरीदने की शिकायत मिलने पर शनिवार की शाम जांच करने पहुंचे विपणन अधिकारी से केंद्र प्रभारी ने अपने साथियों के साथ बदसलूकी की। आरोप है कि केंद्र प्रभारी ने अपनी राजनीतिक पहुंच का रौब दिखाते हुए विपणन अधिकारी को ट्रांसफर कराने व जान से मारने दी धमकी भी दी। बाद में केंद्र प्रभारी ने अपने कुछ साथियों के साथ कार्यालय में पहुंचकर हंगामा किया। डीएम के निर्देश पर विपणन अधिकारी ने केंद्र प्रभारी के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


विपणन अधिकारी विकास तिवारी को शनिवार की शाम सूचना मिली की गल्ला मंडी के चबूतरा नंबर छह पर संचालित क्रय केंद्र सहकारी संस्था टिमरों नंबर 02 पर किसानों की जगह व्यापारियों का गेहूं खरीदा जा रहा। इस पर वे टीम के साथ पहुंचकर जांच करने लगे। जांच में व्यापारी के गेहूं के बोरे देख उन्होंने केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए तो वह भड़क गया और अधिकारियों से झड़प करने के साथ बदसलूकी की।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मंडी स्थित विपणन अधिकारी के कार्यालय पहुंच गया और हंगामा कर कार्रवाई न करने की चेतावनी दी। मामला बढ़ने पर विपणन अधिकारी विकास तिवारी ने इसकी जानकारी डीएम को दी। डीएम ने संज्ञान में लेते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपणन अधिकारी ने बताया कि टिमरों के केंद्र पर उन्होंने व्यापारियों के गेहूं की तुलाई होते पकड़ा। इस पर पर केंद्र प्रभारी ने चुनाव बाद ट्रांसफर के साथ जान से मारने की धमकी दी है। उधर, कोतवाल शिवगोपाल सिंह का कहना है कि केंद्र प्रभारी प्रयत्न तिवारी एवं उसके सहयोगी रामपाल सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बिचौलियों से गेहूं खरीदने, किसानों के साथ धोखाधड़ी, अवैध व्यापार व जान से मारने की धमकी के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed