{"_id":"579ce1084f1c1bdd4121e105","slug":"150-vehicles-in-operation-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में 150 वाहनों का चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अभियान में 150 वाहनों का चालान
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद तिराहे पर वाहन चेकिंग करते टीएसआई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस व प्रेस लिखकर हनक बनाने वालाें के खिलाफ एसपी ने जिले भर में एक साथ कार्रवाई करवाई। इस दौरान करीब 150 वाहनाें का चालान हुआ और उनसे जुर्माना भी वसूला। एसपी ने बताया कि उनके संज्ञान में आया था कि कई वाहन फर्जी तरीके से पुलिस व प्रेस लिखवाकर घूम रहे है। उनमें संदिग्ध लोग भी घूमकर वारदातों को अंजाम देते हैं। पिछले
दिनाें डकोर रोड पर पलटी नई स्कार्पियो पर भी प्रेस लिखा था जिसमें एमपी की बीयर लदी थी। शनिवार को एसपी अशोक कुमार ने जिले के सभी थानेदाराें व कोतवाली प्रभारियाें को निर्देश दिए कि दो घंटे पुलिस व प्रेस लिखे वाहनाें के खिलाफ अभियान चलाया जाए। अगर वह वास्तव में पुलिस या पत्रकार है तो उसके कागजात के साथ ही
परिचय पत्र भी देखें। इसके बाद एसपी स्वयं जिलापरिषद तिराहे पर टीएसआई वीरेंद्र यादव को लेकर आए और अपने सामने वाहनाें पर कार्रवाई करवाई। इससे पूरे जिले में फर्जी पत्रकाराें व पुलिस लिखे वाहन चालकाें में हड़कंप मच गया। उरई में करीब 150 दोपहिया व एक चार पहिया वाहन को चालान किया गया। वाहनाें पर लिखा पुलिस या प्रेस मौके
विज्ञापन
पर पेंटर से मिटवाया गया। एसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। कानून व्यवस्था बनाने के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे। अभी हेलमेट का अभियान भी चलता रहेगा। लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। आने वाले समय में यातायात पुलिस को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलाें में भेजकर बच्चाें को यातायात नियमाें का पालन करवाने की पहल करेंगे।
चेकिंग में डेढ़ दर्जन बाइकों का चालान
कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान डेढ़ दर्जन से अधिक बाइकों का चालान किया। इसके अलावा कागजात न होने पर दो बाइकें सीज की गईं। पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी के निर्देश पर कोतवाली प्रभारी शिवसागर दीक्षित के नेतृत्व में देवनगर चौराहे के आगे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक बाइकों का
चालान कर लगभग 4 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। तो वहीं, बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाने वालों को सख्त हिदायत दी गई। इसके अलावा बाइकों के कागजात न दिखा पाने पर दो बाइकों को सीज कर कोतवाली में खड़ कराया गया। इस मौके पर एसएसआई राजेंद्र सिंह यादव, चौकी प्रभारी मनोज सैनी, एसआई जयप्रकाश, मोहित द्विवेदी आदि मौजूद रहे।