{"_id":"5c4b591fbdec22120179a800","slug":"121548441887-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास ने पड़ोसी के साथ मिलकर बहू को पीटा, घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुहम्मदाबाद (जालौन)। जानवरों को चारा डालने को लेकर सास बहू में विवाद हो गया। सास ने पड़ोसी युवक के साथ मिलकर बहू की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गई। बहू ने थाने में सास व पड़ोसी के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी है।
विज्ञापन
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना निवासी मन्नी पत्नी पन्नालाल केवट का शुक्रवार सुबह अपनी सास भूरी देवी से जानवरों बांधने व चारा डालने को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि सास भूरी ने पड़ोसी युवक भानसिंह को बुला लिया और दोनों ने मिलकर लाठी डंडों से मन्नी को पीटकर घायल कर दिया। घटना के समय महिला का पति खेतों पर गया था। घायल महिला ने डकोर थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर बहू को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा का कहना है कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।