फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा

Wed, 02 Jan 2019 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा
उरई। कोतवाली क्षेत्र के कुकरगवां गांव में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पर सीओ सिटी संतोष कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझा कर शांत कराया। इसके बाद प्रतिमा की क्षतिग्रस्त अंगुली की मरम्मत का काम शुरू किया गया। सीओ का कहना है कि ग्रामीणों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। अराजकतत्वों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह रोड के पास लगी आंबेडकर प्रतिमा की एक अंगुली टूटी देखकर ग्रामीणों में रोष फैल गया। प्रतिमा स्थल के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि किसी ने जानबूझ कर अंगुली क्षतिग्रस्त की है। इससे नाराज ग्रामीण उरई जालौन मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने भीड़ को समझाने का प्रयास शुरू किया। मरम्मत के लिए कारीगरों को बुला लिया गया। सीओ ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कुछ समय पूर्व कालपी और उरई में भी आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर हंगामा
जाम लगाने का प्रयास, सीओ ने कराया शांत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed