{"_id":"5877bd1b4f1c1b8327ba8bbf","slug":"12-pistol-and-two-guns-were-found-in-factory-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में छापे में मिले 12 तमंचे और दो बंदूक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में छापे में मिले 12 तमंचे और दो बंदूक
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते सीओ व पकडे़ गए आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। उरई कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार रात पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियाें को गिरफ्तार किया। उनके पास से 12 तमंचे, दो बंदूक सहित अधबने असलहे व उपकरण बरामद किए। सीओ उरई अरुण कुमार सिंह ने कोतवाली में बताया कि बुधवार की रात नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि शहर के कालपी रोड स्थित शताब्दी फैक्ट्री स्टील के भीतर असलहे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाल संजय कुमार गुप्ता, स्वाट टीम प्रभारी अरुण कुमार तिवारी चौकी प्रभारियाें के साथ दबिश दी। वहां पर महावीर राजपूत निवासी राजेंद्र नगर उरई, मनीष राजावत निवासी कमसेरा जालौन व ज्ञानेंद्र कुमार निवासी रूरा थाना रेढ़र को असलहा बनाते गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से छह 315 बोर के तमंचे, छह 12 बोर के तमंचे, दो बंदूक व कारतूस व असलहा बनाने का सामान मिले। पूछताछ में उन्हाेंने बनाया कि विधानसभा चुनाव में असलहाें की मांग को देखते हुए वह असलहे बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन