{"_id":"5c34ef16bdec2256c0653c00","slug":"111546972950-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर से दो लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के घर से दो लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा में चोरों ने किसान के घर से करीब दो लाख की जेवर नगदी पार कर दी। चोरों ने घर में सो रहे परिवार के सदस्यों के कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी थी। ग्रामीणों की मानें तो चोर भागते वक्त फायरिंग भी कर रहे थे। किसान ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी। पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू की। चर्चा रही कि चोर घर से लाइसेंसी बंदूक के कुछ कारतूस भी साथ ले गए हैं। कोतवाल का कहना है कि कारतूस चोरी होने की जानकारी नहीं है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ग्राम सिकरीराजा निवासी अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार रात लगभग 8 बजे वह परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रहा था। वहीं, दूसरे कमरे में ताला पड़ा था। रात में लगभग दो बजे चोर बगल में स्थित जर्जर मकान की दीवार से छत के सहारे घर में घुस आए। जिस कमरे में परिवार के सदस्य सो रहे थे, चोरों ने उस कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी।
इसके बाद चोरों ने बगल वाले कमरे व उसमें रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, पायल आदि सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर व 40 हजार रुपये नगद चोरी कर लिए। इसके बाद चोर गांव के बाहर फायरिंग करते हुए भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर उनकी व ग्रामीणों की नींद खुली तो चोरी का पता चला। पीड़ित गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि गृहस्वामी के पास रायफल है। जिसके कुछ कारतूस भी चोर अपने साथ ले गए हैं। हालांकि गृहस्वामी व पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
कुत्ते को खिलाया नशीला हलवा
घर में दाखिल होने से पहले चोरों ने बाहर रखवाली कर रहे कुत्ते को नशीला हलवा खिलाकर बेहोश कर दिया किया। घरवाले जागे तो देखा कि कुत्ता बेहोश पड़ा था और पास ही गाजर का हलवा पड़ा था। इससे साफ है कि चोर पूरी तैयारी से घर में दाखिल हुए थे।
दो दिन पूर्व भी हुई थीं चोरियां
दो दिन पूर्व गांव के ही शिवशंकर सिंह व बृजभूषण सौनकिया के घर को भी चोरों ने अपना निशाना बनाया था। जिसमें चोरों ने शिवशंकर सिंह के घर से एक सोने की जंजीर, चार अंगूठी, छह चूड़ी, पायल, 12 साड़ियों समेत 40 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा बृजभूषण सिंह के घर से चोर सामान से भरा बक्सा चोरी कर ले गए थे। जो बाद में खेत में पड़ा मिला था। जिससे चोर 50 हजार रुपये के जेवर व 5 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए थे। दोनों किसानों ने भी कोतवाली में चोरी की सूचना दी थी। लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके चलते ग्रामीण मायूस हैं।
किसान खेत की रखवाली करें या घर की
जालौन। सिकरीराजा गांव के ग्रामीण डब्बू, हरिश्चंद्र, विष्णु पांचाल, सोनू राजावत, गोपालजी आदि कहते हैं कि एक तो किसान अन्ना जानवरों की समस्या से वैसे ही परेशान हैं। ऐसे में चोरी की घटनाओं ने गांव में दहशत फैला दी है। किसान अपने खेत की अन्ना जानवरों से रखवाली करे या घर पर रहकर अपने सामान की रखवाली करे। समझ में नहीं आ रहा है कि किसान खेत रखाए या घर।