फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर, पांच चोरी की बाइकें बरामद की

पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर, पांच चोरी की बाइकें बरामद की

Mon, 07 Jan 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर, पांच चोरी की बाइकें बरामद की
उरई। शहर कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर पांच चोरी की बाइकें बरामद की हैं। जिसमें एक बाइक चोर पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसपी अरविंद चतुर्वेदी ने दोनों बाइक चोरों का खुलासा पुलिस लाइन सभागार में किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को दोपहर 12.45 बजे बजाज एजेंसी के सामने राठरोड पर सत्येंद्र कुमार दुबे पुत्र सुरेश कुमार दुबे निवासी बौनापुर थाना रौन जिला भिंड मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से चोरी की चार बाइकें बरामद हुई। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सत्येंद्र पर उरई कोतवाली ने 14 जनवरी 2017 को रघुवर दयाल गुप्ता निवासी तुलसीनगर की दुकान में हुई चोरी में शामिल होने का मामला दर्ज था।
विज्ञापन


उसके 8 साथी मय माल के पूर्व में ही गिरफ्तार हो चुके थे। सत्येंद्र वांछित चल रहा था। जिस पर पुलिस की ओर से दस हजार का इनाम घोषित था। बांछित अपराधी को कोतवाली पुलिस, स्वाट टीम, सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह दुकान चोरी में शामिल था। इसके अलावा वह बाइक चोरी कर मध्य प्रदेश में बेच देता था। सोमवार को पिकप गाड़ी किराए पर लेने के लिए चोरी की बाइक से आया था। पुलिस ने उसे पकड़ी लिया। वांछित पर उरई कोतवाली में दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कोतवाली पुलिस ने शहर के जिला परिषद तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान चंद्रभान पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी रिछारा थाना चुर्खी जनपद जालौन को चोरी की बाइक सहित विकास भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी शिव गोपाल वर्मा, स्वाट टीम प्रभारी ब्रिजनेश कुमार, उप निरीक्षक विश्वनाथ सिंह, योगेंद्र सिंह, नवीन कुमार, वीर सिंह, संत किशोर शुक्ला, गौरव वाजपेई, शोएब आलम, रबी भदौरिया, शैलेंद्र चौबे, नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed