{"_id":"62c333dca539a8711575d6ca","slug":"crime-sp-police-hamirpur-arrest-orai-news-knp7058624142","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के सामान समेत दो लुटेरे पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के सामान समेत दो लुटेरे पकड़े
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पकड़े गए लुटेरों का खुलासा करते एसपी
- फोटो : ORAI
उरई। कदौरा थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले अधेड़ व महिला के साथ बाइक सवार दो लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद घटना के खुलासे के लिए एसपी रवि कुमार ने पुलिस की सर्विलांस, एसओजी व थाना पुलिस को लगाया था। पुलिस टीमों ने सोमवार को दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया सामान बरामद कर लिया।
पुलिस लाइन सभागार में लूट की घटना का खुलासा करते हुए एसपी रवि कुमार ने बताया कि 29 जून को कालका प्रसाद निवासी गढर थाना आटा ने थाना पुलिस को तहरीर दी थी। बताया कि वह उरई से महिला रिश्तेदार के साथ बाइक से चित्रकूट गया था। लौटते समय कदौरा थाना क्षेत्र के कठपुरवा पुलिया के पास दो लुटेरों ने मारपीट कर मोबाइल, बाइक, रुपये छीनकर भाग गए थे। पुलिस की संयुक्त टीम ने वीरेंद्र सिंह उर्फ कालू निषाद निवासी मोहल्ला भौली रोड भगत ताला कुरारा हमीरपुर, अनिल कुमार निवासी गल्ला मंडी पावर हाउस कुरारा हमीरपुर को कदौरा क्षेत्र के ताहरपुरा मोड़ के पास से शुक्रवार की सुबह पांच बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई व घटना में प्रयुक्त बाइक, चार मोबाइल, एक पर्स, बारह सौ पचास रुपये, 315 बोर तमंचा, दो कातूस, एक चाकू, बास का डंडा बरामद किया। पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि वह सुनसान जगह देखकर लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई कर उनकी संपति भी जब्त की जाएगी।
----------------------------
पकड़े गए लुटेरों पर पहले से ही दर्ज है कई मामलें
वीरेंद्र पर कुरारा हमीरपुर में एनडीपीएस, चोरी, आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं के चार मामलें दर्ज है। वहीं अनिल पर दुष्कर्म, मारपीट, दहेज उत्पीड़न सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज है। उन्होंने कुछ पहले कदौर इटौरा बबीना रोड पर भी लूट करने की बात स्वीकारी है।