फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

लाइनमैन की मौत पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sun, 28 Aug 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
crime
उरई। बिजली विभाग में संविदा पर तैनात लाइनमैन की मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी विजय प्रकाश ने बताया कि उसका भाई वेद प्रकाश खरे 33 केवी जालौन चुंगी पावर हाउस में लाइनमैन था।
आठ जुलाई 2021 को जेई कृष्ण मोहन, सुपरवाइजर अजय यादव, लाइनमैन अरुण द्विवेदी, लाइनमैन बहादुर उसके भाई को गल्ला मंडी स्थित चबूतरा नंबर आठ के पास लगे बिजली के पोल पर ले गए। उसे जबरन खंभे पर चढ़ा दिया।

साजिश कर पावर हाउस से बिजली चालू करा दी। करंट लगने से उसका भाई गिरकर घायल हो गया था। 11 जुलाई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेई सुपरवाइजर, लाइनमैन सहित चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed