{"_id":"6202ad9ad55d1b282435f46f","slug":"crime-orai-news-knp6795766187","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर-नगदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर-नगदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। कस्बे के हैदरपुरा में सोमवार रात राजमिस्त्री के घर चोरी हुई। कच्चे मकान की कुंडी व ताला तोड़कर चोर यहां से एक लाख रुपये और करीब डेढ़ लाख के जेवर ले गए। सुबह पता चलने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस अब छानबीन कर रही है।
हैदरपुरा मोहल्ला में रहने वाला पप्पू कुशवाहा राजमिस्त्री है। सोमवार को खाना खाने के बाद परिजनों सहित छप्पर के नीचे सोने चला गया। रात में चोरों ने कच्चे कमरे की कुंडी का ताला तोड़कर एक लाख रुपये, सोने-चांदी के करीब डेढ़ लाख के जेवर चुरा लिया। सुबह ताला टूटा देख परिवार को चोरी होने का पता चला। सामान भी बिखरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हालांकि कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। पप्पू कुशवाहा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसने बकरियां बेची थीं। बक्से में दूध की बाल्टी में एक लाख रुपये रखे थे। उससे प्लाट खरीदना था। चोर बक्से का ताला तोड़कर रुपये व जेवर ले गए। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है।