{"_id":"615b429c8ebc3e9baf368a2c","slug":"crime-orai-news-knp656307083","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती पर घातक रसायन फेंकने वाला पांचवां आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती पर घातक रसायन फेंकने वाला पांचवां आरोपी पकड़ा गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोंच कस्बे में 21 सितंबर को खिलौने की दुकान पर बैठी युवती पर घातक रसायन फेंकने वाले पांचवें आरोपी को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी स्वयं को एमए का छात्र बता रहा है। रसायन फेंकते वक्त आरोपी का हाथ भी झुलस गया था।
एसपी रवि कुमार ने बताया कि कोंच में युवती आकांक्षा पर घातक रसायन फेंकने के चार आरोपियों को शनिवार को ही जेल भेजा जा चुका है, जिसमें आकांक्षा का जीजा भी शामिल था। सोमवार की दोपहर पांचवें आरोपी ऋषभ उर्फ अमित यादव निवासी सुजीपुर थाना भरथना जिला इटावा को घटना में प्रयुक्त बाइक व 10 हजार रुपये सहित एट थाना क्षेत्र के अंडा रोड से गिरफ्तार किया गया।
ऋषभ ने ही रसायन फेंका था। पकड़ा गया आरोपी ऋषभ स्वयं को एमए का छात्र बता रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पैसों के लालच में घटना को अंजाम दिया था। उस पर 25 हजार का इनाम भी रखा गया था। साथ ही इसके आपराधिक इतिहास का भी पता लगाया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोंच पुलिस, एसओजी, सर्विलांस आदि टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहें।