फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

दो लूटों को अंजाम देने वाले चार लुटेरे हत्थे चढ़े

Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
उरई (जालौन)। एसपी रवि कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पिछले दिनों हुई लूटों का खुलासा किया। बताया कि बीती 21 जुलाई को कालपी में तीन लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसी के साथ ही बीती 29 जुलाई को कस्बा जालौन के चुर्खी रोड दूधिए को लूटा था। वारदात को अंजाम देने वाले चार लुटेरों को पकड़कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुुलिस लाइन स्थित कार्यालय में एसपी ने बताया कि लुटेरों आकाश सिंह निवासी टिकावली थाना चुर्खी, अमित सिंह उर्फ दिग्विजय निवासी दमनपुर थाना राजपुर कानपुर देहात, जीतू निवासी सरैनी सिरसाकलार, योगेंद्र सिंह निवासी रुरा अड्डू कोतवाली उरई को गुरुवार को गांव प्रतापुरा मोड़ के पास से लूट के माल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इनके पास से एक बाइक, एक मोबाइल स्मार्ट वाला व एक की पैड वाला, 1220 रुपये और एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए। साथ ही दो साथी सोनू निवासी शहजहांपुर कालपी, धीरेंद्र सिंह निवासी चुर्खी फरार है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों ने बीते दिनों कालपी में दंपती के साथ लूट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में दूधिए के साथ भी लूट इन्हीं बदमाशों ने की थी। बताया कि लुटेरे कुछ समय पहले तक गुजरात में ड्राइवरी व गार्ड का काम करते थे। बीती 20 जुलाई को ही वापस लौटे थे। पकड़े गए लुटेरों का आपराधिक इतिहास खंगालने पर इनके खिलाफ पहले भी कई मामले जालौन और कानपुर देहात में दर्ज पाए गए। उक्त लोगों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के साथ ही उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed