फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

मौरंग खदान सुरक्षाकर्मी की हत्या, धरने पर बैठे विधायक

Tue, 15 Dec 2020 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
-धरने पर बैठे विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन - फोटो : ORAI
कदौरा (जालौन)। पांच दिन पहले लापता हुए हमीरपुर जिले की मौरंग खदान के सुरक्षाकर्मी की हत्या कर दी गई। मंगलवार दोपहर को उसका शव बेतवा नदी में उतरा मिला। पहले तो पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही लेकिन जब शव पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी की तो परिजन एसपी हमीरपुर को बुलाने की मांग पर अड़ गए। रात 10 बजे तक शव नहीं उठा था, परिजन विधायक के साथ धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

कदौरा के मोहल्ला पुरवा कुर्याता निवासी विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डन (42) पुत्र बाबू सिंह हमीरपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के भेड़ी खरका गांव की मौरंग खदान (पट्टा संख्या 23/23) में सुरक्षाकर्मी थे। 11 दिसंबर को रात करीब आठ बजे विवाद होने का फोन आने पर अपनी लाइसेंसी बंदूक लेकर खदान पर गए थे। इसके बाद वह लापता हो गए थे। तीन दिन पहले पत्नी सोनी सिंह ने अपहरण और हत्या की आशंका जताकर तहरीर दी थी। एक खदान संचालक पर आरोप लगाया था लेकिन पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। बाद में जलालपुर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

मंगलवार को बड़ागांव पास बेतवा नदी में चरवाहों ने दोपहर करीब 12 बजे नग्न शव उतराता देखकर पुलिस को सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डन के रूप में की गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे पर मामला टालने लगी। कुछ देर बाद राठ सीओ अखिलेश राजन भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी लेकिन परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने जलालपुर पुलिस पर आरोपियों से मिले होने पर और सीमा विवाद में परेशान करने का आरोप लगाया। ये भी आरोप लगाया कि हत्या की आशंका जताने के बावजूद पुलिस ने तलाश नहीं की। धमकी देने वालों का ओडियो भी पुलिस को दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम करीब 7:15 बजे विधायक नरेंद्र सिंह जादौन और सीओ कालपी आरपी सिंह पहुंचे। परिजन हमीरपुर एसपी को बुलाने की मांग पर अड़ गए। इससे देर शाम तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। राठ सीओ अखिलेश राजन ने कहा कि शव कदौरा थाने की सीमा में मिला है। मृतक के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं उसकी जांच कराई जाएगी। कदौरा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने शव हमीरपुर जिले की सीमा में मिला है, मुकदमा भी जलालपुर थाने में दर्ज है। विजय की लाइसेंसी बंदूक अभी नहीं मिली है।
ऑडियो वायरल के बाद भी नहीं चेती पुलिस
सुरक्षाकर्मी के लापता होने के बाद, खदान में हुए विवाद का एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। एक खदान संचालक दूसरे खदान संचालक को सुरक्षा कर्मी विजय बहादुर सिंह उर्फ गुड्डन का सर काटने व जेसीबी से गड्डा खोद कर दफनाने की धमकी दी रहा था। परिजनों ने नामजद तहरीर दी थी लेकिन जलालपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया था।
मृतक के परिजनों संग धरने पर बैठे कालपी विधायक
जलालपुर थानाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग
उरई। सुरक्षाकर्मी के शव मिलने की सूचना पर बेतवा नदी किनारे पहुंचे कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन जलालपुर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों संग धरने पर बैठ गए।

विधायक का कहना था कि 11 दिसंबर को विजय बहादुर के लापता होने के बाद से परिजन जलालपुर थाने के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने नाम दर्ज तहरीर भी दी थी लेकिन पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की। अगर पुलिस समय से कार्रवाई करती तो विजय की जान बच सकती थी। विधायक ने कहा कि एसपी हमीरपुर से बात की लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। विधायक ने कहा कि एसपी थाना अध्यक्ष को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होती धरने पर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed