फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

गोशाला में पशु को बंद करने को लेकर भिड़े किसान व कर्मचारी

Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime
कदौरा। कस्बे की कान्हा गोशाला में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गोशाला में अन्ना जानवरों को बंद करने को लेकर किसान व गोशाला के कर्मचारी भिड़ गए। मामला बढ़ते देख कर्मचारियों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी, पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद किसान शांत हुए और गोशाला से चले गए। कर्मचारियों का आरोप है कि किसान गांवों के अन्ना जानवरों को गोशाला में बंद करने की जिद कर रहे थे, जबकि कान्हा गोशाला में सिर्फ शहरी क्षेत्र के जानवरों को बंद किया जाता है। वहीं किसानों का आरोप है कि वह सब अन्ना से परेशान है, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम बबीना के आधा दर्जन किसान अन्ना जानवरों को हांकते हुए कान्हा गोशाला पहुंचे और जानवरों को गोशाला में बंद करने की मांग करने लगे। इस पर गोशाला के कर्मचारियों ने विरोध किया तो कर्मचारी हंगामा करने लगे और जबरन गेट खोलने की कोशिश करने लगे। मामले को बढ़ता देख कर्मचारियों ने थाना पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसानों को शांत कराया और वापस भेज दिया।
विज्ञापन

गोशाला के व्यवस्थापक रामबाबू ने बताया कि आए हुए किसान बवीना के है, जो अपने घरेलू मवेशियों को गोशाला में बंद करवाने के लिए कह रहे थे, न बंद करने पर हंगामा करने लगे। वहीं इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि कान्हा गोशाला में सिर्फ नगर के ही मवेशी बंद होते हैं, वह भी जो अन्ना है। घरेलू जानवर व ग्रामीण क्षेत्र के जानवरों को बंद नहीं किया जाता। सूचना मिला थी, कि कुछ किसान जानवरों को बंद करने की मांग कर रहे थे, जिन्हें समझा बुझाकर वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed