{"_id":"623cbb9aff0b8721ac3b80ec","slug":"crime-news-orai-news-knp6873091131","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। कालपी स्थित रेलवे पुल व स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत होने की आशंका जताई है।
कालपी स्थित रेलवे पुल व स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर गुरुवार को एक युवक का शव पड़ा मिला। इसकी सूचना रेलवे के चौकीदार अभिषेक पाल ने पुलिस को दी। इस पर सीओ राम सिंह, कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को शव के पास ही एक मोबाइल फोन पड़ा मिला।
इसके आधार पर युवक की पहचान कदौरा के अभिरवा निवासी दृगपाल (40) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि दृगपाल बुधवार को उरई गया था। लौटते वक्त दृगपाल हादसे का शिकार हुआ या उसके साथ कुछ और हुआ। यह वह लोग नहीं जानते हैं। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का प्रतीत हो रही
विज्ञापन
है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।