{"_id":"621d11b4fb926854282d9d0c","slug":"crime-news-orai-news-knp6831282177","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट कर की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला व उसके बच्चों के साथ मारपीट कर की लूटपाट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। बघौरा चुर्खी मोहल्ले में सोमवार रात नशे में धुत चार युवकों ने महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट कर नकदी व मंगलसूत्र लूट लिया। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
महिला प्रवेशी शहर के मोहल्ला बघौरा चुर्खी बाइपास सांई मंदिर के पास रहती है। कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घर पर परचून की दुकान भी किए हैं। रविवार रात लगभग 12 बजे मोहल्ले के चार युवकों ने दरवाजा खटखटाया। युवक नशे में थे। उनसे सुबह सामान लेने की बात कही।
इस पर युवकों ने दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। दरवाजा खोलकर महिला ने विरोध किया तो उसके और बच्चों के साथ मारपीट की। आरोप है कि तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और दुकान में रखे रुपये व मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
उरई। आटा थाना क्षेत्र के उकासा गांव निवासी आटो चालक अखिलेंद्र कुमार ने बताया कि 26 फरवरी की शाम चार बजे कालपी बस स्टैंड पर दो युवक मिले। उन्होंने रामलीला मैदान से कुछ सामान लेकर आने की बात कही। जब वह युवकों के साथ रामलीला मैदान पहुंचा तो उन लोगों ने उसे मारपीट कर 42 सौ रुपये व मोबाइल फोन छीन लिया। शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। अखिलेंद्र ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।